फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी मेयर के खिलाफ फिर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Thu, 21 Jan 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में फंसे नगर निगम के डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया पर दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज हो गया है। यह मामला भी पूर्व में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली महिला की शिकायत पर ही दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने 11 दिसंबर 2015 को यह शिकायत महिला थाना पुलिस को दी थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके बाद पीड़िता के वकील ने स्थानीय पुलिस को लीगल नोटिस भेजा था।

इसमें उन्होंने कहा था कि यदि पुलिस ने इस मामले में एक सप्ताह के दौरान कोई कार्रवाई नहीं की तो वह अदालत में अवमानना का केस दायर करेंगे। वकील के अनुसार 24 अक्तूबर को पीड़िता की ओर से डिप्टी मेयर के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद 11 दिसंबर को फिर से महिला थाने में शिकायत दी गई थी। इसके बाद 15 दिसंबर को पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त पूर्वी को भी इसकी शिकायत दी गई थी। इसमें आरोपी पर दोबारा से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।

इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद पुलिस ने लीगल नोटिस मिलने पर अब मामला दर्ज किया है। पीड़िता के वकील ने बताया कि डिप्टी मेयर को पूर्व में दर्ज मामले में हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली हुई है।

उन्होंने हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत रद करने की मांग की है। इस पर 15 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। एसीपी सदर धारणा यादव ने डिप्टी मेयर पर केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें