एक बार फिर भूकंप के झटकों से दिल्ली हिली है। बताया जा रहा है कि रात ग्यारह बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इससे किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप के झटकों से डरे दिल्ली के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। भारत में दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र के अलावा जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके दिखे।
हालांकि जम्मू के मुकाबले दिल्ली एनसीआर में काफी हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान और अफगानिस्तान का बॉर्डर बताया जा रहा है।