फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 किलो का केक, दुआओं से मना ‘नेताजी’ का जन्मदिन

Sun, 22 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 77वां जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया। एक मंच पर पंडितों ने हवन किया और इमामों ने उनकी लंबी आयु के लिए दुआ मांगी। स्टेडियम में 77 किलो का केक काटा गया।
विज्ञापन


महानगर इकाई ने रविवार को नोएडा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किये। इसमें 11 पंडितों ने हवन-यज्ञ कर मुलायम सिंह की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं, कई मस्जिदों के इमामों ने उनके सलामती की दुआ मांगी। वहां भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पारस ग्रुप की तरफ से दूध बांटे गए।

गरीबों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर और महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने केंद्र सरकार से मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। इस मौके पर सुनील चौधरी, अशोक चौहान, ऋषिपाल अवाना, दिनेश यादव, भरत यादव, राजेश अवाना, महेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव ने सेक्टर-12 में कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें केक काटने और कंबल वितरण के अलावा आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें