फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शादी के दौरान घर व दुकान में चोरी, नगदी व सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
हसनपुर थाना क्षेत्र के अजीजाबाद गांव में शादी की खुशियों के बीच चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार और रिश्तेदार जहां शादी समारोह में व्यस्त होकर रात में सो रहे थे। वहीं चोरों ने घर के पास स्थित दुकान और अन्य सामान को निशाना बना लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार अजीजाबाद निवासी तारीफ ने शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल को उसके घर में शादी थी। 18 अप्रैल को ही रिश्तेदार और सगे संबंधी घर पर आ गए थे। रात करीब दो बजे सभी लोग सो गए। इसी दौरान करीब ढाई बजे 4-5 अज्ञात लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और ताला तोड़कर गुल्लक में रखी नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर यहीं नहीं रुके, उन्होंने पास के प्लाट में रखी पशुओं का चारा काटने की मशीन पर लगी बिजली की मोटर और हैंडपंप का हत्था भी चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों पर शक है और उनके नाम पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें