दिल्ली से सटे फरीदाबाद में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। फरीदाबाद के गांव तिगांव में मंगलवार रात चोरों ने इतनी सफाई से चोरी की घटना को अंजाम दिया कि परिवार के किसी सदस्य को पता तक नहीं चला।
विज्ञापन
2 of 5
faridabad theft
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह जब घरवालों और आसपास के लोगों को चोरी की घटना का पता चला तो पूरे गांव के लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
3 of 5
faridabad theft
- फोटो : अमर उजाला
चोरों ने इतने विचित्र और शातिर तरीके से इस घटना को अंजाम दिया कि देखने वाले देखते रह गए। रात में पूरा परिवार सो रहा था, जब चोरों ने घर में घुसकर सभी सदस्यों को बेहोश कर दिया।
4 of 5
faridabad theft
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं, चोरों ने अपने बचाव के लिए घर के पालतू कुत्ते को भी बेहोश कर दिया।
इसके बाद उन्होंने आराम से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया और घर का ढेर सारा सामान लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलने के बाद से ही घर और गांव के लोग सक्ते में हैं।