फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के घर की कुंडी काटकर दस लाख की चोरी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Wed, 06 Mar 2019 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन

न्यायखंड-1 स्थित इंद्रलोक अपार्टमेंट में सोमवार दोपहर को चोर इंजीनियर के बंद फ्लैट की कुंडी काटकर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान परिवार दिल्ली रिश्तेदार के यहां गया था। 

विज्ञापन


रात को घर लौटने पर चोरी का पता चला। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार शाम तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पीड़ित ने ट्वीट कर प्रदेश के अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की है।

न्यायखंड एक स्थित इंद्रलोक अपार्टमेंट में महेश गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी दीप्ती दिल्ली के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह परिवार के साथ दिल्ली स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। शाम करीब 8 बजे घर लौटे तो मेन गेट की कुंडी टूटी थी। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। 

अलमारी से करीब 10 लाख रुपये के जेवर और 25 हजार रुपये गायब थे। चोर मंदिर में रखी गुल्लक को तोड़कर भी करीब एक हजार रुपये ले गए। पीड़ित का आरोप है कि 100 नंबर पर शिकायत करने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

इसके बाद मौका मुआयना कर लौट गई। पीड़ित का आरोप है कि देर रात चौकी पर शिकायत देने के बाद भी मंगलवार शाम तक उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने एसएसपी, यूपी पुलिस, डीजीपी और सीएम को ट्वीट कर शिकायत की लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। 

एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तकनीकी कारणों के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।

पूर्व में हुई चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
टीएचए में बंद घरों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। हाईअलर्ट के बाद भी चोर पुलिस को चकमा देकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। चोर 15 दिनों में करीब 10 घरों में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन पुलिस अभी एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें