दिल्ली के शालीमार बाग से चुनी गई आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक वंदना कुमारी के घर बीती रात लाखों की चोरी हो गई। एक हिंदी न्यूज चैनल पर दिखाई जा रही खबरों के अनुसार वंदना के घर से 5 लाख कैश और 15 लाख के चैक व गहने चोरी होने का आरोप है।
न्यूज चैनल के हवाले से वंदना ने कहा है कि बीती रात मंगलवार को रात 8 से 11 बजे के बीच जब घर पर कोई नहीं था उस वक्त चोरी हुई है। मीटिंग के वक्त वंदना घर पर नहीं थीं, वह पार्टी की एक मीटिंग में गईं थीं जबकि उनके पति और बेटे भी घर पर मौजूद नहीं थे।