फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की डिप्टी डायरेक्टर के घर चोरी, नकदी के साथ मूर्तियां भी ले उड़े बदमाश

Wed, 17 Jul 2019 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बदमाशों ने 15 जुलाई को दोपहर बाद गृह मंत्रालय में तैनात डिप्टी डायरेक्टर के घर में दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया। मानसून की पहली बारिश का फायदा उठाकर बदमाश घर में घुस गए और नकदी, मंदिर में रखी मूर्तियां, ज्वेलरी व अन्य सामान चुराकर ले गए। 

विज्ञापन


मामला हाईप्रोफाइल है। इस कारण नई दिल्ली जिला पुलिस भी देर किए बिना तफ्तीश में जुट गई। तुगलक रोड थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो मौके पर कुछ फिंगर प्रिंट मिले हैं। 

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूनम ओसवाल (54) गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैं। वे अतिसुरक्षित माने जाने वाले डी1/35 ग्राउंड फ्लोर, काका नगर में रहती हैं। उनके बच्चे जयपुर, राजस्थान गए हुए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर वे लंच करने अपने घर गई थीं। तब तक सब ठीक था। सोमवार शाम वे कार्यालय से घर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला टूटा था। घर से करीब 15 हजार रुपये नकद, मंदिर में रखी चांदी की मूर्तियां ,ज्वेलरी और अन्य सामान गायब था। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। 

तुगलक रोड थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार शाम तक बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा था। जिले के स्पेशल स्टाफ को भी जांच में लगाया गया है। क्राइम टीम ने मौके से कुछ फिंगर प्रिंट उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें