फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरी: गाजियाबाद में रात में चोरों ने बोला धावा, 50 हजार कैश और फोन लेकर हुए फरार

Sat, 25 Jul 2026 04:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के लाल कुआं में चोरी की एक घटना सामने आई है। जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान से नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस में लिखित शिकायत दी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी थाना क्षेत्रांर्तगत लाल कुआं स्थित शंकर विहार कालोनी में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सुंदर सैनी पुत्र हरस्वरूप सैनी, जो मूल रूप से बुलन्दशहर के कस्बा खानपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में शंकर विहार कालोनी लाल कुआं में रह रहे हैं, ने घटना के सम्बंध में वेव सिटी पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर 50 हजार रुपये और वीवो का मोबाइल फोन चुरा लिया। पीड़ित सुंदर सैनी ने वेव सिटी पुलिस से गुहार लगाई है कि अज्ञात चोरों का जल्द से जल्द पता लगाकर उनके चोरी हुए पैसे और मोबाइल फोन को बरामद किया जाए।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें