राजीव नगर कालोनी में गली के पानी को लेकर रविवार को दबंगों ने एक दलित परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग भी किया।
सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राजीव नगर कालोनी निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट की।
घायल बलवान को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इस दौरान बुजुर्ग महिला व सुनीता को भी चोट आई। आरोपियों के खिलाफ जाति सूचक शब्द प्रयोग करने का भी मामला दर्ज किया है।