लोक नायक अस्पताल के प्रतीक्षालय के पास से एक युवक का शव मिला है। मृतक के पास से अस्पताल की एक पर्ची मिली है जिसमें उसे तेज बुखार होने की बात लिखी गई है।
युवक इलाहाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। उधर अस्पताल-प्रशासन भी इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।
पुलिस और अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली सरकार के लोक नायक अस्पताल के प्रतीक्षालय के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया है।