फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने की महिला इंजीनियर की हत्या

Fri, 22 Jan 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू के आईबीएम ऑफिस में काम करने वाली पंजाब की महिला साफ्टवेयर इंजीनियर कुसुम सिंगला की हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिये बने एक दोस्त ने उसकी हत्या की है। कर्नाटक पुलिस ने आरोपी सुखबीर सिंह को हरियाणा के पलवल जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पंजाब मूल की कुसुम सिंगला (32) काडुगोड़ी क्षेत्र में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती थी। वह मंगलवार को पहली पाली में काम कर घर आई थी।

बुधवार सुबह कुसुम की एक सहेली कंपनी साथ जाने के लिए उसके फ्लैट पर आई थी। उसकी दोस्त ने कई बार दरवाजे की घंटी बजाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन


उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नकली चाबी से दरवाजा खोला तो एक कमरे में कुसुम का शव पड़ा था। कमरे में कई दस्तावेज और कागजात बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन

पैसे को लेकर हुई थी कहासुनी

जानकारी के मुताबिक कुसुम सिंगला आईबीएम के नोएडा ऑफिस में काम करती थी। वह तलाकशुदा थी और करीब छह महीने पहले ही बंगलुरू शिफ्ट हुई थी।

बंगलूरु के पुलिस अफसर पी. हरिसेकरन ने बताया कि फेसबुक के जरिये कुसुम और आरोपी सुखबीर सिंह के बीच दोस्ती हो गई थी। वह उससे मिलने कुसुम के घर गया था।

वहां पैसे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। उसके बाद सुखबीर ने लैपटॉप के तार से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी हरियाणा के पलवल जिले के हथीन कस्बे का रहने वाला था।

हथीन के एसएचओ अजयबीर के अनुसार आरोपी सुखबीर पुत्र राजपाल गांव रीबड़ का रहने वाला था। कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

अदालत में पेश कर वह आरोपी को पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। आरोपी ने घटना को उसने बंगलूरु में 19 जनवरी को अंजाम दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें