फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग पहुंची महिला, कुछ घंटों बाद मिली लाश

Mon, 19 Oct 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में जामा मस्जिद के गेट नंबर 1 के पास अमरीना गेस्ट हाउस में एक महिला के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस स्टाफ के मुताबिक महिला 9 बजे के आसपास एक व्यक्ति के साथ गेस्ट हाउस में ठहरने आयी थी। महिला ने एंट्री के समय अपना आईडी कार्ड भी दिया था।

लेकिन रात 12 बजकर 35 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को पर सूचना दी जाती है कि गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 4 में एक महिला की लाश मिली है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक महिला जिस व्यक्ति के साथ यहां आयी थी, वह रात 11 बजे ही गेस्ट हाउस से फरार हो गया था।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के मामले की आशंका

महिला की लाश की सूचना मिलने पर डीसीपी सेंट्रल प्रमादित्य, एडिशनल डीसीपी सागर कलसी, क्राइम जांच टीम और जामा मस्जिद के आस-पास के पुलिस स्टेशन से अन्य अधिकारी यहां पहुंचे।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और जामा मस्जिद थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए गेस्ट हाउस के तीन कर्मचारियों को थाने में रखा है और उनसे मामले की पूछताछ की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रंसग का नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें