फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेली रह रही महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

Wed, 25 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली दक्षिण-पूर्वी जिले केपॉश ग्रेटर कैलाश-एक में बुधवार शाम को महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला अपने पति से अलग माता-पिता के साथ रही रही थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही देर रात तक खुदकुशी के कारणों का पता लगा था।
विज्ञापन


पुलिस महिला के माता-पिता के एसडीएम के सामने बयान कर रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार पावनी अहूजा(27) अपने माता-पिता के साथ डब्ल्यू 134 ग्रेटर कैलाश में रह रही थी। उसकी वर्ष 2010 में शादी हुई थी। पति से कुछ विवाद होने के बाद वह व्यवसायी पिता राजेन्द्र आहूजा के घर आ गई थी।
विज्ञापन


पावनी ने बुधवार शाम को अपने घर की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। वह घर के लॉन में ही पक्की फर्श पर गिरी थी। नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया था। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार देर शाम तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा था और न ही मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है। माना जा रहा है कि वह किसी विवाद के चलते पति से अलग रही थी। इस कारण वह तनाव में रहती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें