फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ऑटो चालक को महिला ने पहुंचाया जेल

Sun, 18 Oct 2015 09:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने छेड़खानी करने वाले ऑटो चालक को न केवल थप्पड़ रसीद किए बल्कि पुलिस को भी सौंप दिया। इससे पहले बृहस्पतिवार को इसी ऑटो चालक ने महिला से छेड़खानी की थी, जिस पर वह चलते ऑटो से कूद गई थी। कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहती है। ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है। 15 अक्तूबर को उसने मधुबन बापूधाम कालोनी-ई ब्लॉक से घर जाने के  लिए ऑटो किया।

बकौल महिला, घर के पास पहुंचते ही ऑटो रोकने के लिए चालक से कहा। ऑटो रोकने के बजाय चालक ने स्पीड बढ़ा दी। चलते ऑटो में उससे छेड़खानी करने लगा। वह ऑटो से कूद गई तो आरोपी ऑटो लेकर भाग गया।
विज्ञापन


इस दौरान वह घायल भी हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह साढे़ आठ बजे वह ऑफिस जा रही थी।
विज्ञापन


घर के पास ही वही ऑटो चालक दिखाई दिया। महिला ने हिम्मत दिखाई और ऑटो चालक को पकड़ लिया। शोर मचाकर लोगों को जमा कर लिया।

महिला के परिजन भी वहां आ गए। कुछ दूरी पर पीसीआर में बैठे पुलिसवालों को भी वहां बुला लिया गया। ऑटो चालक को पुलिसवालों के सुपुर्द कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें