शादी का माहौल गुड़गांव के फिरोजपुर झिरका उस समय मातम में बदल गया जब रविवार देर शाम अलवर जिले के बहादुरपुर-चिकानी जा रही बारात की एक गाड़ी अंधेरे में पेड़ से जा टकरा गई।
इसमें सवार सात बारातियों में की एक की मौत हो गई। छह अन्य बाराती बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल फरीदाबाद व गुड़गांव के अस्पतालों में चल रहा है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताते हैं कि रविवार देर शाम यहां के वार्ड नंबर 11 से एक बारात अलवर जिले के बहादुरपुर-चिकानी की और जा रही थी। जैसे ही बारात की एक गाड़ी गांव चिकानी के पास पहुंची तो बारातियों से भरी एक कार पेड़ से सीधे जा टकराई।
इसमें गाडी में सवार बाराती बुरी तरह से घायल हो गए। इन घायलों को लोगों की मदद से अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान वार्ड नंबर 11 निवासी श्याम पुत्र डालचंद ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य छह घायलों की हालत नाजुक बनी हुई । इन्हें इलाज के लिए फरीदाबाद व गुड़गांव भर्ती कराया गया है।