फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बिगड़ सकता है मौसम, 3 दिन छाए रहेंगे बादल

Sat, 28 Feb 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार मौसम अब फिर खराब होगा। तीन दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। सोमवार तक तापमान में गिरावट रहेगी और वेस्ट यूपी में कई जगह ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन


दो दिन साफ रहने के बाद मौसम के फिर खराब होने की आशंका बन गई है। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम फिर खराब हो सकता है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। रात में इनकेघने होने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है।

रविवार और सोमवार को वेस्ट यूपी-दिल्ली के कुछ क्षेत्रों मे हल्की से भारी तक बारिश हो सकती है। कई जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इससे तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार दोपहर बाद से मौसम साफ होने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में मौसम सर्द हो सकता है।...
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें