फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से नीचे आया यमुना का जलस्तर, कुछ घंटों में और आएगी गिरावट

Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यमुना में जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर शनिवार को खतरे का निशान पार करने के बाद रविवार सुबह से घटने लगा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 204.83 मीटर से नीचे 204.70 मीटर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में इसमें और गिरावट आएगी। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शुक्रवार को छोड़े गए सवा लाख क्यूसेक पानी के शनिवार शाम को दिल्ली पहुंचने के साथ यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। 

शनिवार देर शाम तक यमुना का जलस्तर 204. 83 मीटर को पार कर गया। देर रात तक बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। रविवार तड़के यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 204.90 मीटर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह गिरना शुरू हुआ जलस्तर

यमुना में जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह छह बजे जलस्तर नीचे आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद से यमुना खादर के अलग-अलग जगहों से 30 से ज्यादा लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। 

जलस्तर घट रहा है लेकिन राहत बचाव की टीम तैनात रहेगी। बीते 24 घंटे में हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से एक साथ बड़ी मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया है। 

फिर ही एहतियात के दौरान टीमें तैनात रहेगी। जल मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि यमुना का जलस्तर घट रहा है। दिल्ली के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। सरकार हर स्थिति से निपटने को तैयार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें