यमुना का जलस्तर शनिवार को खतरे का निशान पार करने के बाद रविवार सुबह से घटने लगा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 204.83 मीटर से नीचे 204.70 मीटर पर पहुंच गया है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में इसमें और गिरावट आएगी। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शुक्रवार को छोड़े गए सवा लाख क्यूसेक पानी के शनिवार शाम को दिल्ली पहुंचने के साथ यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा।
शनिवार देर शाम तक यमुना का जलस्तर 204. 83 मीटर को पार कर गया। देर रात तक बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। रविवार तड़के यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 204.90 मीटर पर पहुंच गया।