फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीवर ओवरफ्लो और दूषित पानी की समस्या से गांधी नगर और पटपड़गंज में जल बोर्ड दिलाएगा निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
- चांद मोहल्ला से मंडावली तक जलभराव रोकने और स्वच्छ जलापूर्ति के लिए करीब 56 लाख रुपये की चार परियोजनाएं स्वीकृत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र की घनी आबादी वाली कॉलोनियों में लंबे समय से सीवर जाम और पीने के गंदे पानी की समस्या झेल रहे स्थानीय निवासियों को जल्द राहत मिलेगी। दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए चार प्रमुख विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर करीब 56 लाख रुपये की लागत आएगी जिससे क्षेत्र में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो और दूषित जलापूर्ति पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सकेगी।

गांधी नगर के वार्ड नंबर 212 के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए तीन अलग-अलग कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत चांद मोहल्ला और राजगढ़ कॉलोनी में सीवर क्लीनिंग मशीन (एससीएम) के माध्यम से सीवर लाइनों की डी-सिल्टिंग कराई जाएगी। इसी तरह रघुबरपुरा-द्वितीय, सुभाष मोहल्ला और आसपास के इलाकों और कैलाश नगर की गली नंबर 1 से 10, धर्मपुरा और धर्मपुरा एक्सटेंशन में सीवर सफाई का काम बड़े स्तर पर किया जाएगा। इन क्षेत्रों में सीवर सफाई और मैनहोल से गाद निकालने का काम दो से तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदर विहार मंडावली में बिछाई जाएगी नई डीआई जल पाइपलाइन : पटपड़गंज के अंतर्गत आने वाले चंदर विहार मंडावली में मैत्री अपार्टमेंट से बाबा बालक नाथ मंदिर तक पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजना स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के तहत पुरानी जर्जर पाइपलाइन को हटाकर नई डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही इलाके के लगभग 160 घरों के पुराने सर्विस कनेक्शनों को नई मुख्य जल वितरण लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को पर्याप्त दबाव के साथ स्वच्छ पेयजल मिलेगा और लीकेज के कारण सीवर का पानी मिलने की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें