फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 प्वाइंट्स पर होगा निठारी कांड का फैसला

Wed, 12 Feb 2014 03:12 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डासना जेल में बंद निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को फांसी होगी या राष्ट्रपति उसे माफ कर देंगे, जल्द ही स्थिति साफ होने जा रही है। राष्ट्रपति के पास भेजी गई दया याचिका पर अब जल्द ही फैसला होने जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए यूपी शासन से 7 बिंदुओं पर आरोपी सुरेंद्र कोली के संबंध में जानकारी मांगी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी में न्याय अनुभाग-5 के विशेष सचिव राजेंद्र कुमार को पत्र भेजकर कहा है कि कैदी सुरेंद्र कोली की दया याचिका की जांच के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: सीबीआई जांच पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

ऐसे में जल्द से जल्द इन दस्तावेजों को उपलब्ध करा दिया जाए। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव जयप्रकाश अग्रवाल की ओर से भेजे गए पत्र के माध्यम से केस के संबंध में ट्रायल कोर्ट की प्रोसीडिंग के अलावा केस डायरी की मांग की गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही यह भी पूछा गया है कि सुरेंद्र कोली के खिलाफ कोर्ट में अभी कितने और मामले विचाराधीन हैं। आरोपी के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड और उसकी पारिवारिक स्थिति के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

इसके साथ ही यह भी पूछा गया है कि 24 दिसंबर 2012 को सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने सुरेंद्र कोली को जिस मामले में मृत्युदंड दिया गया था, उस केस में हाईकोर्ट में वर्तमान स्थिति क्या है। आरोपी द्वारा राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका की एक प्रति भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी है।

यह भी पढ़ें: जानिए, दिल दहला देने वालें 3 कांडों का सच

बता दें कि नोएडा के चर्चित निठारी कांड प्रकरण में सीबीआई ने कुल 19 मामले दर्ज किए थे। इनमें से तीन मामलों में सीबीआई फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। जबकि पांच मामलों में आरोपी कोली को विशेष कोर्ट फांसी की सजा सुना चुकी है।

जबकि 11 मामले अभी भी गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट में लंबित हैं। एक मामले में सुप्रीम कोर्ट भी उसकी फांसी पर अपनी मुहर लगा चुकी है। इसके बाद से कोली द्वारा भेजी गई दया याचिका राष्ट्रपति के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें