फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकाई जा रही हैं लुटियन जोन की भद्दी दीवारें, स्वच्छ भारत मिशन के तहत उकेरे जा रहे चित्र

Sun, 08 Nov 2020 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफाई अभियान... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एनडीएमसी की ओर से लुटियन जोन की भद्दी दीवारों को चमकाने की कोशिश की जा रही है। जंतर-मंतर की एक दीवार शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देने वाले आकर्षक चित्रों से सजाई गई। दीवार पर गांधीजी का भव्य चित्र व स्वच्छ भारत मिशन के संदेश उकेरे गए हैं।

विज्ञापन


एनडीएमसी के जेई शाहबाज सैफी शनिवार को पेशेवर चित्रकारों के साथ जंतर-मंतर पर चित्रकारी कराते नजर आए। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी द्वारा आर वन सर्कल में आईटीओ से अशोका रोड तक 3 जगहों पर चित्रकारी कराई जा रही है। यह स्वच्छ भारत अभियान सर्वेक्षण-2021 से पहले नई दिल्ली को चमकाने की कोशिश है।

ऐसे में जंतर-मंतर पर 150 फुट लंबी और 8 फुट चौड़ी दीवार को चित्रों से सजाया गया है। दो दिन के भीतर सांगली, मंडी हाउस, भगवान दास रोड और आसपास की झुग्गियों की दीवारों पर भी चित्रकारी की जाएगी। चित्रकारी करने के लिए मधुबनी चित्रकारी में पारंगत चित्रकारों को काम सौंपा गया है।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर चित्रकारी का ठेका लेने वाले अरुण गोयल ने बताया कि जगह और चित्रकारी की थीम एनडीएमसी ने ही तय किया है। यह चित्र पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। दीवारों पर नीला डस्टबिन बनाकर उसमें सूखा कूड़ा डालती लड़की को दिखाया गया है।

कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय समझाती लड़की का चित्र बनाया गया है। मास्क लगाना जरूरी है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और जल ही जीवन है जैसे स्लोगन से भी दीवार को सुसज्जित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें