फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थला वालों ने जीटी रोड जा मकर दो घंटे किया हंगामा

Wed, 13 Aug 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थला की संडे मार्केट में 45 वर्षीय नाथू राम की हत्या से गुस्साए परिजनों और लोगों ने जीडी रोड पर शव रखकर मंगलवार की शाम जाम लगा दिया। लोगाें ने वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है। करीब दो घंटे तक लोगों ने जीटी रोड पर हंगामा काटा, जिससे लंबा जाम लग गया।

पुलिसबल के साथ पहुंचे सीओ बॉर्डर ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को जीटी रोड से हटाया और परिजनों को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उधर, पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

अर्थला के मीठा कुंआ के पास गली नंबर-6 में रहने वाले नाथू राम घर के पास में ही चाय की दुकान चलाते थे। बीते रविवार शाम करीब सात बजे वह दुकान से घर लौटते समय संडे मार्केट में पांच युवकों ने चाकू से उनका गला रेत दिया था।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाथू के बेटे सोनू ने अर्थला निवासी जयवीर, संजय, नरेश और दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। मंगलवार सुबह नाथूराम की मौत हो गई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


नाथू ने कराई थी आरोपी के बेटे की शादी
एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि नाथू ने कुछ साल पहले जयवीर के बेटे की शादी करवाई थी। जयवीर का अपनी बहू और उसके परिजनों से विवाद हो गया।

इसके बाद से वह नाथू को भी अपना दुश्मन मानने लगा। नाथू के बेटे जयवीर के अनुसार इसी रंजिश में उसके पिता की हत्या कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें