दवा बाजार में अलग-अलग प्रयोग वाली, एक ही नाम की दो दवाएं बिक रही हैं। अगर गलती से मेडिकल स्टोर से नाम के भ्रम में मरीज को गलत दवा मिल गई तो उसकी जान चली जाएगी।
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दोनों दवाओं की फोटो वायरल हो गईं हैं, जिनका नाम एक ही है मेडजॉल। इसकी खबर मिलते ही ड्रग विभाग में हड़कंप मच गया और मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश जारी किया गया।
एक मेडजॉल गेस्ट्रो प्रॉब्लम में काम आती है तो दूसरी मेडजॉल बेहोश करने की दवा है। दोनों ही दवाएं इंजेक्शन के जरिए शरीर में जाती हैं, जो खून में मिलकर तेजी से असर करती हैं। ड्रग डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने एडवाइजरी जारी की।