फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जेएनयू का सच’ पर डीयू में हंगामा, भारत माता की जय बोलने पर जंग

Sat, 19 Mar 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में आर्ट्स फैकल्टी के बाहर शुक्रवार को जेएनयू का सच नाटक के प्रदर्शन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दो गुटों के बीच हुए इस हंगामे का असर यह रहा कि पुलिस ने नाटक को बीच में ही बंद करा दिया।
विज्ञापन


दरअसल, जेएनयू में 9 फरवरी की घटना को लेकर छात्र संगठन आइसा के संगवारी थियेटर ग्रुप ने नार्थ कैंपस में शुक्रवार को एक नाटक आयोजित किया था।  जेएनयू का सच विषय पर यह नाटक पहले लॉ फैकल्टी में होना था लेकिन वहां इसकी मंजूरी न मिलने के कारण यह आर्ट्स फैकल्टी के बाहर हुआ।

आइसा का आरोप है कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस नाटक में बाधा डाली और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। जबकि एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक साकेत का कहना है कि नाटक के दौरान संघ की ड्रेस में आकर हमें उकसाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव के बाद शांत हुआ मामला

जेएनयू - फोटो : ब्यूरो
जिसका हमने विरोध किया। जबकि आइसा का आरोप है कि कलाकारों से जबरन भारत माता की जय बोलने के लिए कहा गया। आइसा से जुड़े व नाटक आयोजित कराने वाले राहुल ने बताया कि आर्ट्स फैकल्टी के बाहर नाटक शुरू हुए 10 मिनट ही बीते थे कि कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता क्रिकेट बैट व स्टिक लेकर आए कलाकारों के साथ बदतमीजी की और उनके कॉलर पकड़ कर भारत माता बोलने के लिए कहा गया।

पुलिस के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस के मुताबिक नाटक करने वाले ग्रुप ने कार्यक्रम की मंजूरी नहीं ली थी। नाटक के दौरान दो गुटों में झड़प की नौबत आई। जिसे देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया नाटक का मंचन बंद करा दिया।

 वहीं आइसा का आरोप है आर्ट्स फैकल्टी के बाहर ही भगत सिंह के ऊपर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में जेएनयू के प्रोफेसर चमन लाल पहुंचे थे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उस कार्यक्रम में भी बाधा डालने का प्रयास किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें