फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की दर्दनाक कहानी, बाप हुआ बीमार तो मां और दादी ने किया सितम

Sun, 25 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
कृष्णा नगर इलाके में बुजुर्ग महिला पर अपने मासूम पोता-पोती को करछी से जलाने का आरोप लगा है। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बच्चों को चाइल्ड केयर होम भेज दिया। 
विज्ञापन


बच्चों का पिता एचआईवी पॉजिटिव है और अस्पताल में भर्ती है। बच्चों की मां ने इन्हें छोड़कर दूसरी शादी कर ली है। ऐसे में दादी ही दोनों बच्चों को पाल रही है। 

हालांकि पुलिस ने बच्चों को जलाए जाने की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि बच्चों को सीडब्ल्यूसी में पेश किया जाएगा। वहां से आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुधा (70) (बदला हुआ नाम) अपने नौ और पांच वर्षीय पोता-पोती के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहती हैं। सुधा का 35 वर्षीय बेटा एचआईवी पॉजिटिव है। 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मासूमों को चाइल्ड केयर होम भेजा

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
उसकी बीमारी के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इधर, कुछ दिनों से बीमारी बढ़ने की वजह से सुधा के बेटे को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुधा ही अपने पोते-पोती को पाल रही हैं। 

सुधा ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर में उनके कुछ रुपये खो गए। वे दोनों बच्चों से पूछ रही थीं, लेकिन बच्चे रुपयों के बारे में नहीं बता रहे थे। इस बीच उन्होंने बच्चों को डराने के लिए गर्म करछी उठा ली। 

डराने के चक्कर में दोनों बच्चों के गाल और होठ पर मामूली रूप से करछी लग गई। दोनों के रोने पर कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बच्चों को जलाने की बात से इनकार किया है। 

उनका कहना है कि बच्चों को सीडब्ल्यूसी में पेश किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी। कृष्णा नगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें