फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 30 साल से कायम छठ की आस्था, अब नई पीढ़ी संभाल रही जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। छठ महापर्व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रताप नगर में इस बार भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि यहां पिछले करीब 30 साल से छठ पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इस बार छठ पूजा की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी के बच्चे संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रताप नगर के रहने वाले युवा संजीव गुप्ता ने बताया कि लोगों के सहयोग और आपसी सहमति से हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज के बीच कृत्रिम छठ घाट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए घाट की सफाई, गड्ढा बनाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निवासी मनोज ने बताया कि वह पिछले करीब 25 साल से बुजुर्गों के साथ मिलकर छठ पूजा की तैयारियों में सहयोग करते आ रहे हैं। पहले वह बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन में काम करते थे, लेकिन अब नई पीढ़ी के साथ मिलकर आयोजन की पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें