पूर्वी दिल्ली। 18 वर्षीय युवा गेंदबाज विजय इन दिनों स्थानीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी तेज गति और सटीक गेंदबाजी से उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। हाल ही में क्रॉस एकेडमी डोमेस्टिक मैचों में विजय ने चार अहम विकेट अपने नाम किए। विजय की गेंदों में अच्छा उछाल और स्विंग होता है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा उनकी यॉर्कर और बाउंसर भी काफी सटीक होती हैं। विजय ने बताया की वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम में खेलकर देश का नाम रौशन करना चाहते हैं। विजय के कोच आकाश ने बताया कि उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए उम्मीद है कि भविष्य में वह बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलेंगे। संवाद