फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने घर में घुसा युवक, पकड़े जाने इतना पीटा कि...

Sun, 23 Jul 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
फरीदाबाद की संजय कॉलोनी निवासी जुग्गीलाल बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे छत पर बंधा उनका कुत्ता भौंकने लगा। माजरा समझने के लिए वह छत पर चढ़े तो देखा एक व्यक्ति मौजूद है। उनके आते ही वह व्यक्ति छत से कूद कर भागने लगा।
विज्ञापन


वह व्यक्ति का पीछा करने के लिए तुरंत सीढिय़ों से नीचे उतरकर बाहर भागे। बाहर उन्हें शौचालय में कदमों की आहट सुनी तो बाहर से उसका दरवाजा बंद कर दिया। मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा खोला तो उसके अंदर से युवक निकला।

लोगों ने उसे पकड़कर पीटा और पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपक निवासी जीवन नगर बताया। एसएचओ मुजेसर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि दीपक के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें