फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध फिर गैंगरेप, अब वीडियो वायरल करने की धमकी

Sun, 23 Jul 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक कंपनी मालिक ने अपनी महिला कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध बनाये और फिर गैंगरेप करवाकर वीडियो बना लिया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने ठंडी सड़क स्थित एक प्रबंधक और तीन अन्य लोगों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की। याचिका के मुताबिक आरोप है कि वह एक कंपनी में काम करती थी। प्रबंधक ने 2 जनवरी को शाम करीब 9 बजे फोन कर उसे घर पर बुलाया। वहां कमरे में बैठाने के बाद उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा और वेतन 20 हजार रुपये करने की बात कही। शादी के लिए राजी होने पर प्रबंधक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।

वेतन मांगने पर 2 मई को प्रबंधक ने घर पर शाम 5 बजे बुलाया। जब उनके घर पर पहुंची तो वहां पहले से तीन लोग कमरे में बैठे थे। कमरे में अंदर जाते हीं एक व्यक्ति ने दरवाजा बंद कर लिया। चारों लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो बनाया। आरोपी ने शिकायत करने पर वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। 3 मई को एसपी से घटना की शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें