सेक्टर-47 के पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े एक घर में चोरी हो गई। चोर की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस मामले में शिकायत के दो दिन बाद सोमवार को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आईटी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल गोस्वामी अपने दोस्त तुषार के साथ सेक्टर-47 के ए ब्लॉक में किराये पर रहते हैं।
मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले तुषार सेक्टर-58 की कंपनी में काम करते हैं। राहुल ने बताया कि देर रात तक टीवी पर मूवी देखने के बाद वह दूसरे कमरे में सोने चले गए थे।