फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार ने दो बहनों को जमकर पीटा, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 23 Jul 2017 07:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गुरुग्राम के पालम विहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने दो बहनों के साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।  पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


संयुक्त रूप से बहनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि धर्म कॉलोनी स्थित मकान की छत पर शुक्रवार रात को आठ बजे के करीब वह टहल रही थीं। तभी छत पर उनके मकान में किराए पर रह रहा युवक सुकेश शर्मा आकर टहलने लगा। करीब आधे घंटे बाद उन्होंने सुकेश से नीचे जाने के लिए कहा और कहा कि हम अब छत का दरवाजा बंद कर रहे हैं। 

इस पर सुकेश ने दोनों बहनों से बहस शुरू कर दी। तीनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सुकेश ने एक लड़की पर थप्पड़ जड़ दिया तो दूसरी बहन के पेट में लात मार दी। इस पर भी विवाद खत्म नहीं हुआ। बहनों ने आरोप लगाया कि इसके बाद सुकेश गाली-गलौज करने लगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बड़ी मुश्किल से पीछा छुड़ाया। जांच अधिकारी एएसआई सुलेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उस मकान में आरोपी अपनी मां के साथ किराए पर रहता है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें