फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधेश्वरनाथ मंदिर में आएंगे राजनाथ सिंह, हेमा मालिनी

Wed, 07 Jan 2015 01:31 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दूधेश्वरनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर सांसद हेमा मालिनी पहुंचने वाली हैं।
विज्ञापन


22 से लेकर 27 जनवरी तक चलने वाले इस भव्य समारोह में राजनेताओं सहित विभिन्न पीठों को शंकराचार्य,महामंडलेश्वर और संत शामिल होंगे।

मंगलवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में महंत नारायण गिरि ने बताया कि 22 जनवरी को मूर्तियों की विशाल नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन संत सम्मेलन और महाप्रसाद में राजनेता आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस दिन के प्रमुख आचार्य श्री लाल बहादुर संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद एंव पौरोहित्य कर्म विभागाध्यक्ष डॉ. हरिहर त्रिवेदी रहेंगे।

प्रेस वार्ता में मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, स्वामी रुद्रगिरि, शैलेंद्र गिरि, डा.राजेंद्र शर्मा, विजय मित्तल, एसआर सुथार, अनिल अग्रवाल और मनजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें