फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने अपने पिता पर ही लगाया रेप का आरोप

Fri, 10 Jul 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीलमपुर में 12 साल की किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लेकिन फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

12 साल की शबनम (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन

मां और पिता को हो चुका है तलाक

बृहस्पतिवार को वह अपनी मां के साथ सीलमपुर थाने पहुंची और उसने पिता पर दुष्कर्म  का आरोप लगाया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि किशोरी की मां और उसके पिता का तलाक हो चुका है।

दोनों ने अलग-अलग शादी भी कर ली है। अब दोनों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है।

पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं किसी विवाद की वजह से तो दुष्कर्म की साजिश रची गई हो। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें