फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कहीं परमजीत पम्मा गुस्सा होकर तो विदेश नहीं चले गए हैं'

Fri, 10 Jul 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीसी की ओर से देश में सबसे ज्यादा गुस्सैल व्यक्ति घोषित किए गए पम्मा चीन से आज लौट रहे हैं। दरअसल, बीबीसी की घोषणा के बाद मीडिया व उनके प्रशंसक उन्हें लगातार तलाश रहे हैं और उनके घर आए हजारों फोन कॉल्स आ रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन उनके आज भारत लौटने की बात कही गई है। इसके चलते देश विदेश के मीडिया हाउस उनके इंटरव्यू के लिए अपाइंटमेंट लिए हुए हैं।

हर छोटी-बड़ी बात पर आंदोलन कर अपने तरीके से गुस्से का इजहार करने वाले 46 वर्षीय पम्मा के यू ट्यूब व बीबीसी की वेबसाइट पर देश के सबसे अधिक गुस्से वाले व्यक्ति घोषित होने के बाद उन्हें अपने कारोबार के लिए चीन के लिए रवाना होना पड़ा।

पम्मा को लेकर यह घोषणा होने के बाद अमर उजाला ने 5 जुलाई के अंक में उनको लेकर समाचार प्रकाशित किया था। पम्मा इसी दिन चीन के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

'शादी में पम्मा ने उलट दिया था तवा'

पम्मा को लेकर सोशल मीडिया पर भी तूफान मचा है। उनके किस्से बताए जा रहे हैं। किसी ने यह भी लिखा है कि पम्मा को एक शादी में तवे पर रखे करेले पसंद नहीं आए तो उन्होंने पूरा तवा ही पलट दिया था।

एक एफएम चैनल पर उनकी पत्नी के इंटरव्यू में आरजे ने यह पूछ लिया कि कहीं पम्मा गुस्सा होकर विदेश तो नहीं चले गए हैं। इसी तरह के किस्से सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं।

शुक्रवार को वह वापस लौट रहे हैं। इसके चलते आज देश-विदेश का मीडिया उन्हें कैच करेगा और वे स्वयं कुछ जगह लाइव होकर गुस्से वाले अपने किस्से लोगों को बताएंगे।

पम्मा की पत्नी बताती हैं कि बीबीसी के सर्वे की घोषणा के बाद उन्होंने हजारों फोन अटैंड किए हैं। इसी बीच उनको लेकर बातें भी की जा रही हैं उसमें कुछ सच्ची तो कुछ झूठी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें