फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टीकाकरण के लिए 15 कुत्तों को ले गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। नवादा गांव में मंगलवार को प्राधिकरण की टीम अभियान चलाकर 15 कुत्तों को नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के लिए पकड़़कर ले गई। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने गांव के करीब 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। उसने अन्य कुत्तों पर भी हमला किया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों को दी। शिकायत के बाद मंगलवार को टीम पहुंची और उन कुत्तों को अपने साथ ले गई, जिन पर पागल कुत्ते ने हमला किया था।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नसबंदी और रेबीज के टीके लगाने के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा। ग्रामीण बालकिशन नागर, संजय नागर, त्रिलोक नागर और मनोज नागर ने बताया कि इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें