रामायण रिसर्च काउंसिल का एलान, 16 मई को उत्तराखंड में पहली कथा
नई दिल्ली। रामायण रिसर्च काउंसिल अब माता सीता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में श्रीजानकी कथा का आयोजन करेगी। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई प्रेस वार्ता में काउंसिल के महासचिव कुमार सुशांत ने इसकी घोषणा की। सांसद अजय भट्ट ने बताया कि पहली कथा 16 मई को उत्तराखंड के रामनगर स्थित सीताबनी में होगी। कथा का वाचन काउंसिल अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सांदीपेंद्र जी महाराज के शिष्य बाल-व्यास वैदेहीनंदन वेदांतजी करेंगे।
अजय भट्ट ने कहा कि मां सीता का जीवन त्याग, धैर्य और नारी-शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सीता सखी समिति का गठन कर महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। संत स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरि ने कहा कि काउंसिल सीतामढ़ी को शक्ति-क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। वहीं, साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि माता सीता पर कार्य से नारी सशक्त होगी। संवाद