फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एसटीएफ ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में एक बदमाश को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। पुलिस की स्पेशल टॉक फोर्स टीम ने बदमाशों के गैंग को हथियारों की सप्लाई देने जा रहा एक बदमाश को काबू किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से रायफल व पिस्टल सहित आठ कारतूस बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुंडकटी पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। आरोपी बदमाश की पहचान साहिल निवासी मिल्की गन्नीकी रूप में हुई हैं। पुलिस के रिकॉर्ड में आरोपी बदमाश पर जानलेवा हमले के अलावा अवैध हथियारों सहित विभिन्न धाराओं के तहत आधा दर्जन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ टीम प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि,टीम को सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध हथियारों की तस्करी कर गैंग के बदमाशों को थाना मुंडकटी क्षेत्र के गांव मरौली में मौजूद है। इस दौरान टीम बताए स्थान पर पहुंची तो आरोपी बदमाश टीम को देखकर भागने लगा लेकिन टीम में हेडकांस्टेबल तेजबीर सिंह की नाकेबंदी से बदमाश को काबू कर लिया। टीम ने बदमाश साहिल की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल उसके दो कारतूस के अलावा एक देशी रायफल उसके छः कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें