फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बताकर लिफ्ट दी, दमकलकर्मी को लूटा

Wed, 15 Oct 2014 01:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान! लिफ्ट देने या लेने से पहले सोच लें। आपके साथ लूट हो सकती है। नगर कोतवाली फायर स्टेशन पर तैनात कर्मचारी से बाइक सवार बदमाश ने लिफ्ट देकर हजारों रुपये लूट लिए हैं।
विज्ञापन


बदमाश ने खुद को सिपाही बताकर कर्मचारी को लिफ्ट दी थी। इस बाबत सिहानी गेट कोतवाली में तहरीर दी गई है, पुलिस जांच में जुटी है।

घुकना निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि वह फायर स्टेशन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह पुराना बस अड्डे के पास आटो का इंतजार कर रहा था।

इसी बीच खुद को सिपाही बताने वाले युवक ने उनके पास बाइक रोकी और मेरठ रोड तक लिफ्ट देने को कहने लगा। बदमाश ने मेरठ रोड पहुंचने के बाद बाइक नहीं रोकी, राजनगर एक्सटेंशन के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी जेब में रखा पर्स लूट लिया। पर्स में करीब दो हजार रुपये थे। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें