फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चोरी कर बनाने चले थे नई कंपनी

Sun, 09 Aug 2015 06:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सेल की पुलिस ने सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी के दो इंजीनियरों को डाटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो लैपटॉप बरामद किए गए।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

उद्योग विहार फेज-5 में स्थित बेनेट टेक्नोलॉजी कंपनी के अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके यहां काम करने वाले तीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक साथ काम छोड़कर चले गए थे, जो पांच साल से अधिक समय से उनके पास काम कर रहे थे।

अधिकारी ने आरोप लगाया कि तीनों सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चोरी कर पैरलल कंपनी खड़ी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी।

साइबर सेल के प्रभारी सुधीर कुमार ने केस की छानबीन के बाद गोरखपुर निवासी शैलेंद्र और मउ निवासी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सेक्टर-1, वैशाली (गाजियाबाद) में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका तीसरा साथी कृष्णा गुप्ता फरार हो गया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि यह सॉफ्टवेयर कंपनी दिल्ली में थी। करीब साल भर पहले कंपनी प्रबंधन की ओर से अपने कर्मचारियों को बेहतर माहौल देने के लिए गुड़गांव लाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें