फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 बच्चों की मां का 1 साल तक किया यौन शोषण और हो गया फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात के गांव आंकेड़ा की बेटी व फरीदाबाद जिले के गांव बिंझोपुर में करीब 20 साल पहले निकाह हुआ था। महिला  करीब एक साल से नूंह में रह रही हैं।
विज्ञापन


यहां लिव इन रिलेशनशिप में शादी का झूठा झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला को यौन शोषण का शिकार बनाया। पीड़िता ने शुक्रवार को सीएम विंडो अपनी शिकायत क्रमांक नंबर- 57489 के तहत भेजी हैं।

शिकायत में महिला ने अब्दुल वहीद निवासी गांव मालहाका खंड तावडू़ के खिलाफ यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज की है। पीड़िता मेवात के एसएसपी बी सतीश बालन से उनके कार्यालय में जाकर मिली थी।
विज्ञापन

शिकायत में महिला ने ये लगाया आरोप

फिलहाल मामले के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने रीडर को आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दिए है। महिला उत्पीड़न का मामला होने की वजह से शिकायत महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज रजमा देवी को सौंप दी गई है।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण में भी पीड़िता ने अपनी शिकायत भेजी है। मगर सचिव डालसा सुनील कुमार का तबादला दूसरी जगह होने की वजह से वहां से भी इसे इंसाफ नहीं मिल पाया है।

बता दें कि यह महिला अब उस व्यक्ति, जिसने शादी का झूठा झांसा देकर सालभर तक यौन शोषण किया, अब किराये के कमरे में रह रही हैं। वह अब इसे छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन

सिलाई का काम कर करती है गुजर बसर

महिला कपड़े सिलाई का काम कर पेट भर रही हैं। महिला के चार संतान हैं। जिनमें एक लड़की व तीन लड़के हैं। पीड़िता ने इस मामले में मेवात एसएसपी बी सतीश बालन और सीएम मनोहर लाल खट्टर से इंसाफ की गुहार लगाई है।

महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज रजमा देवी ने देर शाम बताया कि उनके पास शिकायत आ गई हैं। शिकायकर्ता को उन्होंने बुलवाया है। वह अपने वकील के साथ प्रकोष्ठ में आएगी।

पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर रही है। मगर शिकायतकर्ता की पूरी बात सुनने के बाद ही अंतिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित महिला मुझसे आकर कार्यालय में मिली। शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश दे दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें