फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लूट के मोबाइल के साथ पकड़े गए तीन नाबालिगों से खुला हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
-युवक की गला घोंटकर हत्या कर शव को दफनाया दिया था
विज्ञापन


-नाबालिगों की निशानदेही पर यमुना खादर से युवक का कंकाल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में नाबालिगों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई करने के बाद उसकी आंखें फोड़ दीं और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बदमाश ने सबूत मिटाने के लिए उसके शव को यमुना खादर इलाके में तीन फीट का गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। तीन माह बाद लूटे गए मोबाइल फोन के साथ हत्थे चढ़े नाबालिगों से पूछताछ में हत्या के राज से पर्दा उठ गया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर यमुना खादर इलाके से युवक का कंकाल बरामद कर लिया है। मृतक की शिनाख्त औरंगाबाद बिहार निवासी सोनू कुमार (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार को अलीपुर थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर बैठे बदमाश पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। जांच में पता चला कि तीनों नाबालिग हैं और इनकी उम्र 16 साल है। इन्होंने 11 जुलाई को अलीपुर इलाके से बाइक चुराई थी। तलाशी के दौरान इनके पास से एक मोबाइल फोन मिला। पूछताछ करने पर तीनों फोन को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सख्ती से पूछने पर बताया कि उन्होंने यमुना नदी के किनारे एक युवक से मोबाइल फोन छीना था। पीड़ित के विरोध करने पर उसकी पहले पिटाई की और आंखें फोड़ दीं। फिर उन्होंने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नदी के किनारे दफना दिया।
विज्ञापन

इस खुलासे के बाद पुलिस सन्न रह गई। पुलिस की एक टीम तुरंत एक नाबालिग के साथ उस स्थान पर पहुंची। घटना की जानकारी एसडीएम अलीपुर, फोरेंसिक टीम और क्राइम टीम को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम 3 फीट गहरा गड्ढा खोदकर युवक का कंकाल बरामद किया। पुलिस ने शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रख दिया है।
विज्ञापन

आईएमईआई नंबर से हुई है शिनाख्त
जिला पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जांच के दौरान मृतक के मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर के जरिये सिम का पता चला। पुलिस ने उस नंबर का कॉल डिटेल निकाला। जिसमें पता चला कि 16 अप्रैल को मृतक ने अंतिम बार कॉल किया था। पुलिस ने उसके पिता पुनीत से संपर्क किया। परिजनों ने उसकी पहचान सोनू कुमार के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वह अलीपुर इलाके में मजदूरी करता था। पिछले तीन माह से लापता था और उसका फोन बंद था। उनलोगों ने इसकी शिकायत बिहार पुलिस से की, लेकिन बिहार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि परिजनों के दिल्ली आने के बाद उनका डीएनए सैंपल लिया जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें