फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धुला दूसरे दिन का खेल

Thu, 22 Jan 2015 09:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी मैच के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दिनभर चली बारिश ने यूपी और बंगाल के खिलाड़ियों को कई घंटे तक ड्रेसिंग रूम में कैद किए रखा।
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे मैच रेफरी और अंपायरों ने दूसरे दिन के मैच को स्थगित करने की घोषणा की। यदि अगले दो दिन भी मौसम ऐसे ही बना रहता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट देकर मैच को ड्रा घोषित कर दिया जाएगा। फिलहाल हार और जीत का फैसला मौसम पर निर्भर है।

यूपी और बंगाल के बीच खेले जा रहा रणजी मैच खराब मौसम के कारण बाधित हो रहा है। बुधवार को बादलों की लुकाछिपी के कारण मैच दोपहर 12.30 बजे शुरू हो पाया था। यही हाल बृहस्पतिवार को भी रहा।
विज्ञापन


दूसरे दिन रिमझिम बारिश के बीच दिन की शुरुआत हुई और यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। ग्राउंड पहुंचे खिलाड़ी मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे।

पिच को बारिश के पानी से बचाने के लिए ग्राउंड्स मैन दिनभर मशक्कत करते रहे। पिच को प्लास्टिक शीट से ढंका गया। पिच के आसपास जमा पानी को कर्मचारी हटाते रहे।

सुबह 8 बजे: यूपी और बंगाल के खिलाड़ी तय समय सुबह आठ बजे मोहन मीकिंग्स मैदान पहुंचे। खिलाड़ी वार्मअप के लिए तैयार थे। मगर बारिश नहीं रुकी। करीब दो घंटा बैठने के बाद अंपायरों ने खिलाड़ियों को वापस होटल भेज दिया।

दोपहर 12 बजे: होटल से दोनों टीमों के खिलाड़ियाें और अन्य ऑफिशियल को लंच टाइम पर दोबारा बुलवाया गया। खिलाड़ी बस से ग्राउंड पहुंचे। अंपायरों को उम्मीद थी कि बारिश कुछ देर में रुक जाएगी पर ऐसा न हुआ। लंच के बाद भी बारिश बदस्तूर जारी रही।
विज्ञापन


दोपहर 2.30 बजे: बारिश जब नहीं रुकी तो ढाई बजे मैच रेफरी और अंपायरों ने मैच को स्थगित करने का निर्णय लिया। दोनों टीमों के कोच व मैनेजर को मैच स्थगित करने की जानकारी दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें