फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने से निगम पार्षद की स्कूटी उड़ा ले गया चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

Fri, 16 Oct 2020 03:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उतर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर वार्ड से भाजपा की महिला निगम पार्षद रीना माहेश्वरी के घर से सामने से उनकी स्कूटी चोरी हो गई। वारदात उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। निगम पार्षद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुय कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक रीना माहेश्वरी परिवार के साथ गली नंबर-11, अशोक नगर में रहती हैं। सोमवार दोपहर को उन्होंने अपनी स्कूटी घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। इस बीच लाल रंग की टोपी लगाए हुए एक शख्स वहां पहुंचा। 

आरोपी ने मास्क भी लगाया हुआ था। कुछ देर इधर-उधर घूमने के बाद आरोपी स्कूटी पर बैठा। उसने स्कूटी का लॉक खोला और स्कूटी लेकर फरार हो गया। निगम पार्षद ने स्कूटी गायब होने के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें