फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को नहीं देना होगा रजिस्ट्रेशन फीस, रोड टैक्स पहले ही माफ कर चुकी है सरकार

Fri, 16 Oct 2020 01:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली को विश्व में इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी बनाने और प्रदूषण कम करने की कवायद केजरीवाल सरकार ने तेज कर दी है। इसी के चलते रोड टैक्स माफ करने के बाद अब दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर पंजीकरण शुल्क भी माफ कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स माफ करने का आदेश जारी कर दिया था। साथ ही पंजीकरण शुल्क माफ करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। अधिसूचना के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में पूरी छूट मिलेगी और पंजीकरण शुल्क भी नहीं लगेगा।

पंजीकरण शुल्क माफ करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए थे जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ई-वाहन पॉलिसी की घोषणा के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स (सड़क कर) माफ करने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया गया है। अधिसूचना जारी कर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क माफ कर दिया गया है।

2024 तक 25 फीसदी ई-वाहन चलाने की योजना
प्रदूषण कम करने के लिए सरकार दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए रोड मैप तैयार किया है। इसे लेकर इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार की योजना है कि 2024 तक नए निकलने वाले वाहनों में 25 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक होने चाहिए। इसके अलावा सार्वजनिक बसों के बेड़े को दोगुना किया जाएगा। नई खरीदी जाने वाली बसों में से 50 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी। दिल्ली को विश्व भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी बनाने का लक्ष्य है। इससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें