फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही लड़के को ब्वॉयफ्रेंड बताकर बीच सड़क पर भिड़ी छात्राएं

Sun, 20 Sep 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-दो सेक्टर में शुक्रवार देर रात दो छात्रओं के बीच कहासुनी और मारपीट तक हो गई। कुछ देर लोग भी उन्हें देखते ही रहे।
विज्ञापन


दोनों एक ही छात्र को अपना ब्वॉयफ्रेंड बता रहीं थीं। पुलिस ने दोनों छात्राओं को समझाकर शांत करा दिया। नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र के एक कॉलेज में बीटेक की दो छात्राएं अल्फा-दो सेक्टर में किराये पर साथ रहती थी।

हालांकि बीते दो माह से दोनों अलग-अलग रहने लगी थीं। बताया जाता है कि दोनों को एक ही छात्र को अपना ब्वायफ्रेंड बताती थीं।
विज्ञापन

मौका पाते ही भाग निकला युवक

शुक्रवार रात किसी काम से दोनों मार्केट गई थीं। इनमें एक छात्रा के साथ छात्र भी मौके पर मिल गया था। इस बात को लेकर पहले तो दोनों में विवाद हुआ और कुछ देर बाद ही मारपीट तक हो गई।

हालांकि लोगों ने उनके बीच मामला शांत कराया। उसी दौरान पीसीआर मौके पर पहुंची तो छात्राओं को शांत कराकर वापस भेज दिया।

हैरान करने वाली बात ये रही कि युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि किसी भी छात्रा की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें