फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोहना बस अड्डे से यमुना पुल तक सात मीटर चौड़ी होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के मोहना बस अड्डे से यमुना पुल तक जाने वाली सड़क को अब पांच से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की योजना को मंजूरी दी है। इस पर करीब 4.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क चौड़ी होने से यमुना पार खादर क्षेत्र के करीब 15 गांवों के ग्रामीणों के साथ मोहना क्षेत्र के किसानों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में मोहना बस अड्डे से यमुना पुल तक करीब पांच मीटर चौड़ी सीमेंटेड सड़क है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण आमने-सामने से वाहनों के गुजरने में परेशानी होती है। खासकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन के दौरान ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोहना, जल्हाका, हीरापुर, नरियाला, छांयसा, अटाली, बलई, थंथरी और हंसापुर समेत आसपास के गांवों के लोगों का इस मार्ग से नियमित आवागमन होता है। वहीं, यमुना पार उत्तर प्रदेश की सीमा की तरफ बसे बागपुर, सोलडा, भोलडा, राजपुर, दोस्तपुर, भूड़, खेड़ली, नंगलिया, माल्हा सिंह का फार्म और चंडीगढ़ गांवों के लोग भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


किसानों को मंडी पहुंचने में होगी आसानी : यमुना पार खादर क्षेत्र के किसान फसल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोहना अनाज मंडी पहुंचते हैं। सड़क चौड़ी होने के बाद मंडी तक पहुंचने में उन्हें सहूलियत होगी। उत्तर प्रदेश क्षेत्र के किसान भी बल्लभगढ़-मोहना की मंडियों में अनाज लेकर आते हैं। पीडब्ल्यूडी के अनुसार पुरानी सीमेंटेड स्लैब को पूरी तरह हटाकर सड़क को सात मीटर चौड़ा कर नए सिरे से सीमेंटेड बनाया जाएगा। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के उपमंडल अधिकारी रवि इंदर सिंह ने बताया कि मोहना बस अड्डे से यमुना पुल तक सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 4.70 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। पुरानी सीमेंटेड स्लैब हटाकर सड़क का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें