फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अतुल कटारिया से सेक्टर 3/5 जंक्शन तक सड़क का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीर्णोद्धार कार्य पर करीब 20.40 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से अतुल कटारिया चौक से सेक्टर 3/5 जंक्शन (शीतला माता रोड) के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस पर करीब 20.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल शीतला माता रोड पर मंदिर के कारण हमेशा वाहनों और लोगों की भीड़ लगी रहती है। वहीं, झज्जर, रोहतक और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन भी बस डिपो से इसी मार्ग से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचते हैं। जीएमडीए ने अतुल कटारिया चौक से सेक्टर 3/5 जंक्शन तक सड़क के सुधार और अन्य संबंधित कार्यों के लिए निविदा जारी की है। करीब 20.40 करोड़ रुपये की लागत से लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर ट्रैफिक जाम लगता है। इसी कारण सड़क को अपग्रेड और रीडिजाइन किया जा रहा है। सड़क के साथ ड्रेन, फुटपाथ समेत अन्य इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें