फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम उपचुनाव का परिणाम आज, दांव पर भाजपा और कांग्रेस की साख

Tue, 17 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उपचुनाव के दौरान मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में लोगों के बीच किस पार्टी का जलवा बरकरार है या किससे लोगों ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। इन सब सवालों का जवाब मंगलवार को तीनों नगर निगम के 13 वार्डों के उपचुनाव परिणाम से मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


हालांकि, इस परिणाम से तीनों नगर निगम की सत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उपचुनाव में भाजपा के हारने के बाद भी उसकी सत्ता बरकरार रहेगी। वहीं कांग्रेस भी प्रमुख विपक्षी दल बनी रहेगी। इसके अलावा आप यदि सभी वार्डों पर जीत हासिल कर भी लेती है तो वह तीसरे बड़े दल के रूप में स्थान हासिल कर सकेगी। 

विशेषज्ञों के मुताबिक, उपचुनाव परिणाम से काफी हद तक दिल्ली का राजनीतिक परिदृश्य स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं दलों के नेताओं का भी मानना है कि उपचुनाव परिणाम से जनता के रुख के बारे में मालूम हो जाएगा। 
विज्ञापन


इन चुनावों से तीनों ही प्रमुख पार्टियों के बीच चल रही अस्तित्व की लड़ाई की कलई भी खुलकर सामने आ जाएगी। इसके चलते अगले वर्ष तीनों नगर निगम के होने वाले चुनाव में मतदाताओं को रिझाने की रणनीति बनाने में तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों को काफी आसानी होगी। 
विज्ञापन

सुबह दस बजे आएगा पहला परिणाम

mcd - फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव परिणाम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चेहरा अवश्य बदल सकता है। उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करने पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर गाज गिरने की पूरी संभावना है। क्योंकि उनके नेतृत्व में भाजपा को गत विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कांग्रेस के लिए अपनी खोई प्रतिष्ठा को पाने का भी अवसर है। 

तीनों नगर निगम के 13 वार्डों के उपचुनाव में किस्मत आजमाने वाले 94 उम्मीदवारों के भाग्य का मंगलवार को खुलासा होगा। मतगणना सुबह आठ बजे 10 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी और दोपहर दो बजे तक पूरी होने की संभावना है। 

चुनाव आयोग के आयोग के अनुसार सबसे पहले दक्षिण दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 166 मुनिरका का परिणाम आने की संभावना है। इस वार्ड की मतगणना पांच राउंड में पूरी हो जाएगी।वहीं सबसे देर में वार्ड नंबर 136 मटियाला का परिणाम आएगा। इस वार्ड में मतदान तो सबसे कम हुआ है, लेकिन पोलिंग बूथ सवा सौ से अधिक है। 

आयोग के अनुसार इस वार्ड का सुबह 10 बजे तक पहला परिणाम आ जाएगा। चुनाव आयोग ने मतगणना का राउंड स्तर पर ब्योरा देने की व्यवस्था की है। वह प्रत्येक वार्ड की राउंड पूरा होने के बाद बढ़त लेने वाले उम्मीदवार की जानकारी देगा और इसी तरह दलों के उम्मीदवारों की बढ़त बताएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें