फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः बनेगा शोध संस्थान, रखेंगे कलाम की अमानतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा का दावा है कि दिल्ली सरकार दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की रामेश्वरम में रखी सारी अमानत दिल्ली लायेगी।
विज्ञापन


डॉ. कलाम के परिवार की मांग पर राजधानी में बनाये जाने वाले शोध व ज्ञान संस्थान में इन्हें रखा जायेगा। बकौल कपिल मिश्रा, डॉ. कलाम के परिवार ने पिछले दिनों दिल्ली सरकार को इस बारे में एक चिट्ठी लिखकर इसकी मांग की थी।

राज्य सरकार उनकी बातों से सहमत है। सरकार उनके दिल्ली आवास से हटाई गई चीजों को फिर से दिल्ली लायेगी।
विज्ञापन

अस्थायी तौर पर आईएनए स्थित दिल्ली हाट में होगी शुरूआत

इसे पहले अस्थायी तौर पर आईएनए स्थित दिल्ली हाट में रखा जायेगा। वहीं, अगले कुछ महीनों में एक शोध व ज्ञान संस्थान की स्थापना होगी। इसके तैयार होने के बाद सारी सामग्री संस्थान में रखी जायेगी।

कपिल मिश्रा ने बताया कि डॉ. कलाम से जुड़ी वस्तुओं को वापस लाने के लिये एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। रामेश्वरम स्थित डॉ कलाम से आवास से दिल्ली में इसके लिये स्थायी बंदोबस्त करने की जिम्मेदारी कमेटी पर होगी।

वहीं, जल्द की कला व संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उनके पारिवारिक आवास का दौरा करेंगे। वह इस प्रक्रिया की शुरुआत में योगदान करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें